Today’s History 30 September: जानिए 30 सितंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

30 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में 1947 को शामिल हुए।
  • फ्रेंच गुएना 1958 में आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
  • सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से 1961 में निकल गया।
  • दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने 1966 में स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 1967 को मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
  • उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार 1984 में सीमाएँ खोली गईं।
  • भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में 1993 को भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
  • इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने 2001 में फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • पाकिस्तान में 2002 को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
  • विश्वनाथन आनंद ने 2003 में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2004 में 2555वीं जयंती मनाई गयी।
  • समाचार एजेंसी रायटर ने 2005 को इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
  • परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने 2007 में त्यागपत्र दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने 2007 में विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
  • पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में 2007 को भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
  • प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए 2009 में चुना गया।
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला 2010 में सुनाया।

30 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 1922 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म 1952 में हुआ।
  • भारतीय गायक शान का जन्म 1962 में हुआ।
  • भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म 1970 में हुआ।

30 सितंबर को हुए निधन

  • हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की 1955 को एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
  • भारतीय कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन 1994 में हुआ।
  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में 2001 को वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
LIVE TV