मध्य प्रदेश में अमित शाह की आज 3 सभाएं

भोपाल| मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का दिन निकल जाने के बाद गुरुवार से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान तेज हो रहा है और इसकी शुरुआत राष्ट्रीय अयक्ष अमित शाह करने वाले हैं। शाह की आज तीन जन सभाएं होंगी।

मध्य प्रदेश

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आज इंदौर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकप्टर द्वारा बड़वानी पहुंचकर 11़10 बजे सभा को संबोधित करेंगे। बड़वानी से 1.10 बजे शाजापुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाजापुर से 2.20 बजे बड़नगर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे और इसके पश्चात इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

जीसैट-29 ने अंतरिक्ष के लिए किया प्रस्थान

भाजपा के अध्यक्ष शाह 26 नवंबर तक राज्य में छह दिन चुनाव प्रचार करेंगे, इस दौरान वह राज्य के विभिन्न हिस्सों मे जनसभाएं करने के अलावा रोड शो भी करेंगे।

कैलिफोर्निया आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हुई

LIVE TV