रिलीज होने से पहले लीक हुआ 2.0 का टीजर, यहां देखें

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्‍टारर 2.0 का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्‍म की रिलीज डेट अबतक कई बार टल चुकी है। रिलीज डेट के अलावा इसके टीजर की भी कोई तारीख अनाउंस नहीं की गई है। इसके इंतजार के बीच जहां फैंस को सरप्राइज मिला है वहीं फिल्म के मेकर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। 2.0 का टीजर लीक हो गया है।

2.0 का टीजर लीक

यह रजनीकांत की लगातार दूसरी अपकमिंग फिल्‍म है जिसका टीजर लीक हुआ है। इससे पहले रजनीकांत की ही फिल्‍म ‘काला’ का टीजर भी लीक हुआ था। 2.0 के टीजर लीक की खबर ने मेकर्स को बड़ा झटका दिया है।

लीक हुआ 2.0 का टीजर 1 मिनट से ज्‍यादा का है। लीक होने के कुछ समय बाद ही टीजर वीडियो को यूट्यूब पर ब्‍लॉक कर दिया गया है। हालांकि ट्विटर पर लीक हुआ वीडियो अभी भी मौजूद है। 2.0 का टीजर लीक होने की जानकारी ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी थी।

यह भी पढ़ें: फोटोशूट ने खोली पोल, रिलेशनशिप में हैं ये सेलिब्रिटीज

2.0 का टीजर भले ही लीक हो गया है। लेकिन अभीतक इसकी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। पहले यह फिल्‍म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी जिसे बाद में पोस्‍टपोन कर दिया गया था। फिलहाल 27 अप्रैल को रजनीकांत की काला आने वाली है।

https://twitter.com/RajiniFC/status/970124073027203072

https://twitter.com/preethitells/status/970139239139614720

 

LIVE TV