294 केस अब तक ,बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस में क्वारैंटाइन स्टैंप वाले 2 यात्री मिले

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का संक्रमण देश में गंभीर होता जा रहा है। देश में शनिवार को ही 42 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 13 नए संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। अब राज्य में 65 और देशभर में 294 संक्रमित हैं। मध्यप्रदेश में जबलपुर में चार मामले सामने आने के बाद शनिवार से दो दिन के लिए शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है। इससे सटा शहर सिवनी भी लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में मेंडेटरी क्वारेंटाइन स्टैंप वाले दो यात्री सफर करते मिले। उन्हें तुरंत ट्रेन से उतारकर पूरे कोच को सैनिटाइज किया गया।कोरोना वायरस

आईसीएमआर की नई गाइडलाइन 

आईसीएमआर के नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जो लोग संक्रमित और ज्यादा जोखिम वालों के सीधे संपर्क में रहे हैं, उन्हें संपर्क में आने के दिन से 5वें और 14वें दिन परीक्षण करवाना चाहिए।

राष्ट्रपति का भी टेस्ट होगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी आज कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। दरअसल, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट की मेजबानी की थी, जिसमें कोरोना संदिग्ध सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। इससे पहले दुष्यंत सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे, जो पॉजिटिव पाई गई हैं। राष्ट्रपति ने अपने सभी नियमित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

भारत एक उदाहरण सेट कर रहा है और देशों के लिए,अनुपम खेर

सोनू निगम दुबई से अभी नहीं लौटेंगे
गायक सोनू निगम परिवार के साथ दुबई में हैं। उन्होंने अभी वहीं रुकने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोनू और उनकी फैमिली ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने से पहले वे भारत नहीं लौटेंगे, क्योंकि में बचाव के काम में लगे लोगों को और मुश्किल में नहीं डालना चाहते। सोनू का बेटा निवान दुबई में पढ़ता है, जहां सारे स्कूल बंद हैं।

हैदराबाद में तेलंगाना आपदा प्रबंधन बल के डायरेक्टर विश्वजीत कमपति

अमेरिका ने भारत की कोशिशों को सराहा
अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की है। उन्होंने सार्क देशों में कोरोनावायरस रोकने की भारत की पहल को सराहा है। वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की है और उन्हें घरों में ही रहकर जरूरी नियमों का पालन करने को कहा है।

राज्यों के हाल-

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों समेत धार्मिक स्थलों में समूह में प्रार्थना करने पर रोक लगाई।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के चार शहरों- मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि जरूरी सेवाओं के लिए काम करने वालों को लोकल ट्रेन और बसो में जाने की अनुमति है। इसके लिए उन्हें अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। गोवा और महाराष्ट्र के बीच यात्री वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोरोनावायरस का फैलाव कम करने के उद्देश्य से सरकारी दफ्तरों को एयर कंडीशनर कम चलाने या पूरी तरह बंद करने को कहा गया है।

इंग्लैंड में 28 मई तक नहीं होगा कोई क्रिकेट, वजह आप सभी को पता…

मध्यप्रदेश: भोपाल में भी लॉकडाउन जैसी स्थिति। यहां पर मॉल्स में जरूरी चीजों की खरीदारी करने के लिए 50 लोगों से ज्यादा की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। सभी की स्क्रीनिंग के साथ ही टोकन देकर ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। राज्य में शुक्रवार को पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया। यहां जबलपुर में चार मरीज मिले हैं। इनमें से एक जर्मनी और तीन दुबई से लौटे थे।
राजस्थान: राज्य में शनिवार को जयपुर में 1 और भीलवाड़ा में 5 मामले सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को आठ केस मिले थे। इनमें भीलवाड़ा के छह और जयपुर के दो मरीज थे। भीलवाड़ा में संक्रमित होने वाले छह लोगों में से तीन डॉक्टर और तीन कंपाउंडर हैं।

कर्नाटक: राज्य में कोरोनावायरस के तीन नए मामले सामने आए। यहां अब कुल पॉजिटिव केस 18 हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि प्रदेश में आईटी कंपनियां अपने ऑफिस बंद करने और वर्क फ्रॉम होम की इजाजत देने को तैयार हैं।
पंजाब: मोहाली में ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। राज्य में संक्रमितों की संख्या चार हुई।

उत्तराखंड: देहरादून के मजिस्ट्रेट आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजपुर की फोर पॉइंट होटल तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। यहां ठहरी एक महिला संक्रमित पाई गई है।
उत्तरप्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण कार्य में लगे 20 लाख 37 हजार मजदूरों को 1-1 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटा सकें। गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर 31 मार्च तक और वाराणसी का संकटमोचन हनुमान मंदिर 25 मार्च तक बंद कर दिया गया।
हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिले में दो लोगों में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि की है। नेपाल और इजराइल के 35 पर्यटक मंडी जिले से लौटाए गए। वे मनाली जा रहे थे। सुरेंद्रनगर के एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को आठ सैलानी शिमला लौटाए गए थे।
केरल: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए। इनमें कोच्चि में पांच ब्रिटिश नागरिक और एर्नाकुलम में पांच, कासरगोड में छह और पलक्कड़ में एक भारतीय नागरिक संक्रमित मिले। कासरगोड में 21 मार्च से सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को एक हफ्ते के लिए बंद कराया गया। शहर में ग्रॉसरी और मेडिकल शॉप को छोड़कर बाकी दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। कोच्चि मेट्रो 22 मार्च से बंद की जा रही है। केरल हाईकोर्ट ने शराब की ऑनलाइन बिक्री की मांग वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। याचिकाकर्ता का कहना था कि भीड़ कम करने के लिए ऐसा करना बेहतर होगा।
प.बंगाल: पश्चिम बंगाल में स्कॉटलैंड से महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में कोरोनावायरस का यह तीसरा मामला है। लोक सेवा आयोग ने 21 मार्च से 5 अप्रैल के बीच सभी लिखित परीक्षाएं रद्द कीं। फायर ऑपरेटर के लिए 23 मार्च को होने वाली शारीरिक परीक्षा भी स्थगित की गई।

अपडेट्स-

एयर इंडिया का 787 ड्रीमलाइनर विमान इटली के रोम में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रोम जाएगा। यह विमान कल सुबह दिल्ली लौटेगा।

22 मार्च को जनता कर्फ्यू के समर्थन में गो एयर ने अपनी सभी फ्लाइट कैंसिल की। इंडिगो ने अपनी उड़ानें घटाने की घोषणा की।

पश्चिम रेलवे ने आज छह ट्रेन (14309, 14310, 22413, 22414, 29019 और 29020) रद्द की गईं।

एम्स ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों को कोरोनावायरस नियंत्रण में लगाया। शनिवार से यहां सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी की जाएंगी।

18 मार्च को संसद की स्थायी समिति की बैठक में सांसद दुष्यंत सिंह के साथ रहे एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारी सेल्फ क्वारैंटाइन हुए।

लद्दाख में तीन और संक्रमित मिले। इनमें से दो लेह और एक करगिल में पॉजिटिव पाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। इस केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल संक्रमित 13 हो गए हैं।

LIVE TV