2022 के चुनाव से पहले, कांग्रेस बड़ा फेरबदल, कांग्रेस प्रमुख और प्रभारी की नियुक्ति

गुजरात में कांग्रेस पार्टी जल्द ही बड़ा फेरबदल कर सकती है। पार्टी यहां नये कांग्रेस प्रमुख और प्रभारी की नियुक्ति करने की रणनीति बना रही है। क्योंकि यह दोनों पद अमित चावड़ा के इस्तीफे और राजीव सातव के निधन के कारण खाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबकि 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए कांग्रेस गुजरात को प्राथमिकता देना चाहती है।

BJP spreading virus of hatred and communal bias': Sonia Gandhi at CWC meet  on Coronavirus

बता दें कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा से हारने के बाद चावड़ा और गुजरात कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के प्रमुख प्रकाश धनानी ने इस वर्ष मार्च में इस्तीफा दे दिया था। चावड़ा और धनानी को केंद्रीय नेतृत्व ने इन पदों पर नियुक्ति तक कार्य संभालते रहने के निर्देश दिए थे।

वहीं गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। लेकिन कोविड-19 संक्रमण से उनका निधन हो गया था। ऐसे में आलाकमान उनकी जगह नए नेताओं का ला सकता है क्योंकि अगले वर्ष चुनाव होने वाले हैं। पार्टी जल्द ही राज्य कांग्रेस प्रभारी की भी नियुक्ति करेगी। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 182 सदस्यीय सदन में भाजपा को 99 सीटें मिलीं।

LIVE TV