2017 में पहली बार पाकिस्तान ने किया संघर्ष-विराम उल्लंघन, सेना ने दिया माकूल जवाब

2017 में सीजफायरजम्मू। लागातार भारत के हाथों लगातार मुंह की खाने वाला पाकिस्तान अपनी घिनौनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। उरी हमले के जवाब में भारत से मिली इतनी बड़ी ‘सौगात’ को पाक शायद भुलाने की कोशिश में लगा हुआ है। जिसके चलते उसने साल 2017 में सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिस पर भारतीय सेना की तरफ से जोरदार जवाबी हमला किया गया।

यह भी पढ़ें :- रोजाना करें व्यायाम, नहीं तो सताएगा ये डिसॉर्डर

पाकिस्तान ने गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में गोली बारी की है। इसमें सांबा की बीएसएफ पोस्ट पर ऑटोमेटिक हथियार से लगभग तीन से चार बार हमले किये गये।

यह भी पढ़ें :- केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया धोखा, बिना पूछे खड़ी कर दी हजारों जासूसों की फ़ौज!

पिछले साल केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया था कि पाकिस्तान की ओर से नवंबर 2015 से नवंबर 2016 तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन के कुल 430 मामले हुए हैं। इन हमलों में भारतीय सेना के आठ सैनिक शहीद हुए और 74 घायल हुए हैं।

 

LIVE TV