पाॅलिथीन एवं प्लास्टिक के रोकथाम हेतु अधिकारियों की बैठक

WhatsApp-Image-20160503 (15)हरिद्वार|
जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जनपद में पाॅलिथीन एवं प्लास्टिक के रोकथाम हेतु अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए एन.जी.टी. के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। जनपद में गंगा के प्रारम्भिक बिन्दु से जनपद की अन्तिम सीमा तक पाॅलिथीन एवं प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अलग-अलग सैगमेण्ट बनाये गये हैं। ये सैगमेण्ट दूधिया बंध से भीमगोड़ा बैराज, भीमगोड़ा बैराज से हरकी पौड़ी, हरकी पौड़ी से चण्डीपुल, चण्डीपुल से श्यामपुर कांगड़ी, श्यामपुर कांगड़ी से अजीतपुर अजीतपुर से बिशनपुर कुण्डी, बिशनपुर कुण्डी से भोगपुर, भोगपुर से रायघटी, रायघटी से बालावली एवं बालावाली से खानपुर तक हैं। नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के लिए एम.एन.ए. विप्रा त्रिवेदी, शहरी क्षेत्र हरिद्वार के लिए सिटी मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह तथा नीलधारा क्षेत्र के लिए  अधिशासी अभियन्ता सींचाई धीरेन्द्र कछवाहा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि रूड़की क्षेत्र के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की मंगेश घिल्डियाल एवं नगर निगम क्षेत्र रूड़की के लिए ए.एस.डी.एम गोपाल सिंह रावत  एवं लक्सर क्षेत्र के लिए एस.डी.एम लक्सर के. एस. नेगी को नोडल अधिकारी बनाया गया।  जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए इन्ड्रस्टियों से भी सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों को पाॅलिथीन मुक्त बनाने के लिए एन.जी.ओ. को भी शामिल किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सैगमेण्ट पर एक-एक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा एन.जी.ओ. की डॅयूटी लगाई जायेगी। उन्होंने इसके प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग एवं डिस्प्ले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि पाॅलिथीन के प्रयोग हेतु एन.जी.टी के मानकों का पालन किया जाए। यदि किसी केे द्वारा मानकों के विपरीत पाॅलीथीन एवं प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए जन सहयोग भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस पुण्य कार्य हेतु स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जे.एस.नगन्याल, ज्वांइट मजिस्ट्रेट रूड़की मंगेश घिल्डियाल, सिटी मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह, एम.एन.ए. विप्रा त्रिवेदी, एस.डी.एम हरिद्वार प्रत्यूष सिंह, ए.एस.डी.एम रूड़की गोपाल सिंह चैहान, अधिशासी अभियन्ता सींचाई धीरेन्द्र कछवाहा, प्रशासनिक अधिकारी हरकेश अकेला एवं विभिन्न नगर पालिकाओं के ई.ओ. उपस्थित थे।

LIVE TV