17 साल की लड़की हुई गर्भवती, YouTube की मदद से दिया बच्चे को जन्म

केरल के मलाप्पुरम में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भवती हो गई। उसने ये बात अपने घर वालों से भी नहीं बताई। प्रसव के दौरान बाहरी कोई मदद न लेते हुए लड़की ने यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो देख कर, वीडियो की मदद से बच्चे को जन्म दिया। जानकारी होने पर, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर माँ और बच्ची दोनों को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ्य बताए गए हैं। फ़िलहाल लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक लड़की ने 20 अक्टूबर को प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद न लेते हुए अपने घर में ही यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल भी काटा। पुलिस कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि लड़की के माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें लड़की के गर्भवती होने का पता नहीं चला। लड़की के माता-पिता ने जब बच्चे के रोने की आवाज़ सुनी तब उनहें इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। लड़की की उम्र केवल 17 साल होने की वजह से पुलिस इस मामले को दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है और आरोपी पर धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

लड़की कक्षा 12 में पढ़ती है और उसकी उम्र 17 साल है, और उसके प्रेमी की उम्र 21 साल है। इन दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों ने ये योजना बनाई थी की जब लड़की की उम्र 18 साल हो जाएगी तब दोनों की शादी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- हौसले की मिसाल बाप-बेटे की वो तस्वीर, जिसे देखकर भूल जाएंगे अपना दर्द

LIVE TV