32 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में 17 वर्षीय किशोर गिरफ़्तार

दिल्ली के द्वारका में कुछ दिन पहले एक CNG पंप के निकट 32 वर्षीय महिला का शव मिला था। इस घटना के संबंध में बृहस्पतिवार (18 नवंबर) को एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला एक घरेलू सहायिका थी और वह इस किशोर के मुहल्ले के पास रहती थी और उसे जानती थी। महिला के शरीर पर जलने के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे का कारण दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है। यह घटना 15 नवंबर की है। किशोर ने महिला को किसी काम के बहाने अपने अपार्टमेंट में बुलाया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। फिर उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसके शव को CNG पंप के पास एक नहर में फेंक दिया।”

पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने कहा कि, ‘सोमवार (15 नवंबर) शाम क़रीब 6 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फ़ोन आया कि डाबड़ी इलाके में एक CNG पंप के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। 17 वर्षीय आरोपी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

यह भी पढ़ें – प्रेमिका के परिवारवालों ने प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, यूवक की मौत

LIVE TV