अभिनेत्रियां भी घरेलू हिंसा की शिकार

f1सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं, ब्लकि जानी-मानी हीरोइनें भी इसका शिकार हुई हैं। यह हीरोइनें टी.वी. पर दमदार बनती हैं लेकिन घर में यह भी मजबूर हुई हैं। आजहम आपको इन एक्ट्रेसेस के बारें में बताते है। टी.वी. एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपने पहले पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। दीपशिखा पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर सामने आई। सिनेमा से सुनहले पर्दे पर मर्दानी बनी कई हीरोइनें घर की चारदीवारी में मारपीट का शिकार बनी हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की थी। करिशमा ने ऐसा नही सोचा होगा कि संजय दहेज के लिए र्पताडि़त कर सकते हैं। तलाक की अर्जी पर हुई बहस में करिश्मा ने आरोप लगाया कि संजय और उनकी मां करिश्मा के साथ मार-पीट करते थे। टी-वी एक्टर श्वेता तिवारी भी अपने पति राजा
चौधरी के हिंसक व्यवहार का शिकार हुई है। श्वेता ने बताया कि राजा उनको मार-पीट करते थे और श्वेता ने पुलिस में शिकायत की। इसी आधार पर दोनों के बीच तलाक हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने भी अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। रति ने बिजनेसमैन अनिल विरमानी शादी की थी। शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अपने संजय खान के हाथों हिंसा का शिकार हुई थी। झेली। संजय खान ने जीनत अमान की पिटाई कर डाली। इस झगडे में जीनत की आंखे हमेशा के लिए खराब हो गई थी। पूर्व मिस वल्र्ड युक्ता मुखी ने भी शादी के बाद पति की हिंसा का शिकार हुई। उनके पति र्पिंस तुली उन्हें मारने पीटने के साथ साथ अर्पाकृतिक सेक्स के लिए मजबूर करते थे। टी.वी. अभिनेता राहुल महाजन को भी अपनी पत्नी को मारते-पीटते थे। डिंपी ने मीडिया के सामने
अपने जख्म दिखाते हुए कहा कि
सौम्य दिखने वाला राहुल महाजन अंदर से बहुत क्रूर है।
टी-वी एक्ट्रेस प्रत्यूषा ने अपने मंगेतर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया लेकिन प्रत्यूषा ने अपनी बात सबके सामने रखने का हौसला दिखाया। टी.वी. अभिनेत्री रुचा गुजराती भी घरेलू हिंसा का शिकार बन चुकी हैं। रुचा ने मितुल संघवी से शादी की थी। रुचा ने बताया कि उनके पति और ससुराल वाले उनके साथ मार-पीट करते हैं। (हिफी)

 

LIVE TV