राशिफल

astro2मंगलवार (26 अप्रेल 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष

आज जीवनसाथी के व्यवहार से उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

वृष 

आज दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा। प्रयत्नों से पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। धार्मिक आयोजनों में रुचि बढ़ेगी। सफलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

मिथुन 

आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा दिक्कत बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

कर्क

आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

सिंह 

आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

कन्या 

आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य, व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें। यह मुसीबत बन सकता है।

तुला 

अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करेंगे, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

वृश्चिक 

दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

धनु 

आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

मकर 

मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

कुंभ 

लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

मीन 

आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

LIVE TV