लूट की योजना बना रहे 6 बदमाश धरे ….

e3030f8d-a0d5-4c90-9320-985e8b118944सहारनपुर

क्राइम ब्रांच एवम थाना देहात कोतवाली पुलिस ने 18 अक्टूबर 2015 व 12 अप्रैल 2016 को जयलक्ष्मी फाइनेन्स कम्पनी के कर्मचारियो से तमन्चे के बल पर हुई लूट की घटना में वांछित 6 अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते हुए दबोचा।
पुलिस ने सुशील पुत्र सतीश निवासी ग्राम कोरवा, रमेश उर्फ़ ऋषिपाल पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम जटोला, रवि उर्फ़ धर्मपाल पुत्र सगवा निवासी ग्राम दुगचाड़ा थाना देवबन्द, जॉनी पुत्र छोटेराम निवासी ग्राम कोटा थाना नागल जनपद सहारनपुर, मेमन उर्फ़ अमन पुत्र राजन निवासी मुंडिया थाना मंगलोर व अर्जुन पुत्र मदन निवासी आर्य नगर गांधी कॉलोनी जनपद हरिद्वार को किया गिरफ्तार।
दो तमन्चे मय कारतूस, 3 छुरी, 1 चाकू, 2 स्प्लेंडर मोटर साइकिल, 1 टैब, 1 प्रिंटर व 33365/- रुपये नकदी सहित किये बरामद। SP सिटी महेन्दर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में दी जानकारी।

LIVE TV