Karishma Singh
आप सभी जानते ही होंगे कि हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व है| सावन के महीने में उनकी पूजा करने से भोले बाबा को प्रसन्न किया जा सकता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से भोले बाबा को प्रसन्न किया जा सकता है।
सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है| दरअसल यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और इस दिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के सोमवार के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं|
सोमवार व्रत में क्या खाएं, क्या ना खाएं:
1. आप व्रत कर रहे हैं, तो फल और फलों से तैयार जूस पिएं। मौसमी फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। तरबूज, खरबूजा, खीरा, आम आदि का सेवन करें। इससे पेट भी साफ रहेगा। शरीर की एनर्जी लेवल भी बनी रहेगी। पानी भी 8-10 गिलास जरूर पिएं। नारियल पानी पीना भी बेस्ट ऑप्शन है।
2. मूंगफली, मखाना, दूध, दही, पनीर, चना का सेवन करें। ये सभी आपको स्वस्थ रखेंगे। शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन भी मिलता रहेगा। सावन के व्रत में गुड़ खाने से शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। गुड़ में आयरन अधिक होता है, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता है।
3. हेल्दी सिंघाड़ा, साबूदाने की खीर व खिचड़ी, कुट्टू के आटे से बनी पूरी, आलू की सब्जी खानी चाहिए। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। पेट को देर तक खाली रखने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ भी व्रत का आहार खाते रहें।
4. प्रोटीन, मिनरल्स, फैट, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ ही अन्य पोषक तत्वों को भी व्रत के आहार में शामिल करें।
5. व्रत के दौरान अधिक मसालेदार, तली-भुनी चीजें खाने से बचें। इससे शरीर में कैलोरी का इनटेक बढ़ सकता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है।
6. हरी पत्तेदार सब्जियां, बैंगन, अधिक डेयरी प्रोडक्ट्स, मांसाहार के सेवन से परहेज करें।