आजम की भैंस ढूंढने के बाद अब डीएम का कुत्ता खोजने में यूपी पुलिस ने बनाया रिकार्ड

डीएम का कुत्तालखनऊः रामपुर जिले में वर्षों से कई लापता बच्चों को पुलिस नहीं ढूंढ पाई मगर डीएम का कुत्ता खोया तो 24 घंटे में ढूंढ निकाला। यूपी पुलिस भी कमाल की है। कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंसे ढूंढने बाद जानवरों के खोज पर पुलिस की यह दूसरी बड़ी उपलिब्‍ध है। पूर्व डीएम सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खान के करीबी बताए जाते हैं। यही वजह है कि डीएम अमित कुमार को चार दिन पहले आयोग ने रामपुर से हटा दिया।

पूर्व डीएम अमित किशोर का जर्मन शेफर्ड कुत्ता खो गया। खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पूर्व डीएम के कुत्ते को खोज निकाला। चुनाव आयोग से स्थानांतरण होने पर पर रामपुर से अमित किशोर चले गए। मगर अपना ढाई फुट ऊंचा कुत्ता सीडीओ आवास पर छोड़ गए। इस बीच बीती 24 फरवरी को उनका जोजो कुत्ता चोरी हो गया। खबर डीएम तक पहुंची तो उन्होंने एसपी का फोन घनघनाया। बस फिर क्या था कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई टीमें कुत्ता खोजने में लगा दी गईं।

 रामपुर के लापता 24 बच्चों को एक साल से नहीं खोज पाई पुलिस

मालूम हो कि इसी तरह सपा सरकार के कबीना मंत्री आजम खान की भैंसों खो जाने पर यूपी पुलिस ने उसे भी आनन-फानन में जमीन आसमान एक करके खोज निकाला था। मामले में यूपी पुलिस से जुड़े एक बड़े अधिकारी ने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस का काम करना एक दिखावा है। पुलिस का असल काम तो नेताओं और नामचीन लोगों की सुरक्षा तक सीमित हो गया है। रामपुर जिले में करीब दो दर्जन बच्चे कई वर्षों से लापता हैं। मां-बाप आंसू बहाते रह गए, मगर पुलिस एक भी बच्चे को खोज नहीं सकी। मगर वीआईपी कुत्तों को खोजने में पुलिस जरूर सक्रिय रहती है।

LIVE TV