हरियाणवी छोरी ने बढ़ाया देश का गौरव, 17 साल बाद भारत की झोली में गिरा ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब

मिस वर्ल्ड 2017नई दिल्ली। दिल में कुछ ऐसा कर गुजरने की चाहत लिए जिसकी वजह से दुनिया आपको सलाम करे अक्सर इतना आसान नहीं होता। लेकिन राहें जितनी भी मुश्किल भरी क्यों न हो सच्ची लगन और जज्बे के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

ऐसा ही करते हुए भारतीय सुंदरी ने एक बार फिर से खुद को विश्व के सामने सबसे सुन्दर साबित कर दिया है। चीन के सनाया में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब हासिल किया है।

शैक्षणिक संस्थाओं को राष्ट्रपति कोविंद की सलाह, अपनानी होगी आधुनिक तकनीक

बता दें इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मानुषी ने सभी को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड का टाइटल हासिल किया है।

मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।

बता दें मानुषी छिल्लर हरियाणा के सोनीपत शहर की रहने वाली हैं। वहीँ इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं है।

J&K : बांदीपोरा मुठभेड़ में 6 आतंकी हुए ढेर, एक जवान भी शहीद

उल्लेखनीय है कि मानुषी छिल्लर से पहले, साल 2000 में बॉलीवुड और हॉलीवुड की सफल ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड बनीं थी।

LIVE TV