इस खूबसूरत तस्‍वीर में समा गए अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के 11 साल

मुंबई। गुजरता वक्‍त अक्‍सर बहुत कुछ बदल देता है, कभी रिश्‍ते तो कभी लोग लेकिन सच्‍चा प्‍यार कभी नहीं बदलता। यही सच्‍चा प्‍यार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच भी है। दोनों के प्‍यार और उनके रिश्‍ते को वक्‍त के तराजू पर तौल कर देखा जाए तो कुछ बदला ही नहीं है। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को आज 11 साल पूरे हो गए हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या

11 साल बाद भी दोनों के बीच वही पहली मुलाकात वाला प्‍यार देखने को मिलता है। बदलते वक्‍त ने इनके परिवार को दो से तीन भले कर दिया पर इनके बीच का प्‍यार कम नहीं हुआ। आज इनकी की शादी की सालगिरह है।

शादी के इन 11 सालों के प्‍यार को अभिषेक ने एक पेंटिंग जरिए शेयर किया है। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपनी और ऐश्‍वर्या की पेंटिंग शेयर कर कैप्‍शन दिया है, ‘प्यार के11 साल…’ अभिषेक  और ऐश्‍वर्या की ये तस्‍वीर एक फैन के द्वारा बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: अब इस डायरेक्टर की नजर में आए सुनील ग्रोवर, भाईजान के साथ करेंगे काम

ऐश्वर्या और अभिषेक के प्यार की शुरुआत भी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। विवेक ओबेरॉय से ब्रेकअप के बाद साल 2006 में फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हुआ और इस बारे में उन्होंने बिग बी को बताया। बिग बी के कहने पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को 2007 में फिल्म के प्रीमियर के दौरान प्रपोज किया। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को स्वीकार करते हुए ऐश्वर्या ने उसी साल अभिषेक से शादी करने का फैसला किया और 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए।

साल 2011 में ऐश ने आराध्या को जन्म दिया। शादी के बाद दोनों के रिश्ते में कभी भी कोई दरार नहीं आई। दोनों अक्सर पार्टियों और फंक्शन में साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV