यूपी में 10वीं और 12वीं के परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें हाईस्कूल-इंटर परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार देर रात जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार देर रात जारी किया गया। हाईस्कूल की 3 मार्च और इंटरमीडिएट की 4 मार्च तक परीक्षा होगी। न परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने छात्र और छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

दसवीं  की परिक्षा 
16 फरवरी दसवीं की हिंदी की परिक्षा होगी।
17 फरवरी दूसरी परिक्षा होगी।
20 फरवरी को गृह विज्ञान की परिक्षा होगी। 
21 फरवरी का गणित की परिक्षा होगी। 
22 फरवरी को संस्कृत की परिक्षा करवाई जाएगी
 23 फरवरी को संगीत वादन की परिक्षा की होगी।

परीक्षाएं दो पालियों में रोजाना सुबह 8 से 11.15 बजे और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे के बीच होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 लाख 16 हजार 485 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 50 हजार 913 है।

LIVE TV