श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार 

 रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी का विवाद अब एक पड़ाव आगे जा चुका है, रविवार को लखनऊ में OBC महासभा के दौरान विरोध स्वरुप पवित्र ग्रंथ की प्रतियां जलाई गई थी। पुलिस ने सोमवार सुबह पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। वही इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा उतर आया है। विरोध स्वरुप रामचरितमानस की विवादित अंश की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। 

दोपहर इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी हो गया था। इसके बाद अखिल भारत महासभा हिंदू महासभा समेत कई अन्य संगठनों ने इसका विरोध किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। देर रात ऐशबाग के रहने वाला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्य समिति के सदस्य सतनाम सिंह उर्फ लवी की तहरीर पर पीजीआइ पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सतनाम सिंह का आरोप है कि श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाकर उक्त आरोपितों ने एक समुदाय की भावना को आहत करने, सांप्रदायिक दंगा फैलाने, विद्वेष फैलाने, हिंसा के लिए लोगों को उकसाने, राज्य की लोक व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने माहौल बिगाड़ने का जानबूझ कर प्रयास किया है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित देवेंद्र सिंह, सलीम समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LIVE TV