
देश में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। बढ़ते कोरोना मामलों की संख्या देखते हुए कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। यदि बात करें आंकड़ों की तो बीते दिन कोरोना वायरय के 3 लाख से भी अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये मामले हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारों के लिए यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य में सख्त दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि यहां 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है। राज्य में 10 मई सुबह पांच बजे से 24 मई सुबह पांच बजे तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा।

यदि बात करें राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों की तो इस दौरान निजी और रोडवेज बसों को भी बंद किया जाएगा। एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन बंद रहेगा। घर पर शादी करने की की अनुमति होगी, लेकिन 11 से ज्यादा मेहमानों को अनुमति नहीं। कोर्ट मैरिज की अनुमति भी होगी। नई गाइडलाइन में पहले से चल रही पाबंदियों को जारी रखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई है। 17 मई तक के लिए पहले जारी प्रतिबंधों को जारी रखा गया है। लॉकडाउन के दौरान बस, टैक्सी बंद रहेंगी। बाजार बंद रहेंगे। लॉकडाउन में पहले की तरह ही फल, सब्जी, दूध, किराणा जैसे आम जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी। इसी के साथ सभी जरूरी स्वास्थय सेवाओं को छूट दी गई है।
