1 जून टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा दिन, Google और YouTube में होंगे ये बदलाव

टेक्नोलॉजी की दुनिया में 1 जून 2021 एक बड़े दिन के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि इस दिन दो बड़े बदलाव होंगे। जिससे यूजर्स को जोर का झटका लग सकता है। खबर आ रही है कि 1 जून से आपको Google और YouTube की कुछ सेवाओं के लिए आपको अपनी जेब हल्की करनी होगी।

अदअसल, Google Photo की मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा एक जून 2021 से बंद हो रही है। कंपनी इसकी जगह पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आएगी। कंपनी की तरफ से इसे Google One नाम दिया गया है। मतलब अब Google की ओर से Google Photo के क्लाउट स्टोरेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा। मौजूदा वक्त में Google Photo अनलिमिटेड मुफ्त स्टोरेज की सुविधा के साथ आती है।

YouTube is a $15 billion-a-year business, Google reveals for the first time  - The Verge

इसके अलावा Youtube पर वीडियो बनाकर अपलोड करके पैसे कमाना कॉमन हो गया है। लेकिन जून से Youtube से होने वाली कमाई पर टैक्स देना पड़ सकता है। हालांकि Youtube के अमेरिका कंटेंट क्रिएटर्स से टैक्स नहीं लिया जाएगा। लेकिन भारत समेत बाकी दुनिया के कंटेट क्रिएटर्स को Youtube की कमाई पर टैक्स देना होगा। Youtube की इस नई टैक्स पॉलिसी की शुरुआत जून 2021 से हो जाएगी। इस टैक्स के दायरे में भारतीय Youtube कंटेंट क्रिएटर्स भी आएंगे, जिन्हें कमाई पर 24 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से टैक्स देना होगा।

LIVE TV