होली के ये 10 बॉलीवुड गानों ने डाली है त्यौहार में जान, जिनके बिना समां भी रहे बेरंग…

प्यार भरे रंगों से सजा होली का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. ये त्योहार हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है. अगर बात करें भारतीय सिनेमा की तो हमेशा से ही बॉलीवुड में होली के गाने बनते रहे हैं. हर साल होली के दिन ये गाने आपको सुनने को जरूर मिलेंगे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही 10 गानो से रूबरू करवाएँगे जिन्होंने हमेशा से ही होली में एक समां बांधने का काम किया है।

होली

 

1-खेलेंगे हम होली

खेलेंगे

राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया ये गाना 1970 में आई फिल्म कटी पतंग का है। इस फिल्म को शक्ति सामंत ने डायरेक्ट किया है वही इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ दी है।

 

2-होली के दिन

होली के दिन

1975 में आई फिल्म शोले भला किसने नहीं देखी होगी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। होली पर बना ये गाना किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है रमेश सिप्पी ने वहीं इस फिल्म की कहानी मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखी थी।

3-रंग बरसे

होली

फिल्म सिलसिला का ये गाना खुद अमिताभ बच्चन ने गाया है। 1981 में आई इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। अमिताभ बच्चन के ये गाना सुपरहिट रहा था और आज भी ये होली के दिन जरूर सुनाई देता है।

 

 

4-होली खेले रघुबीरा

रघुबीरा

मल्टी स्टारर फिल्म बाघबान साल 2003 की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का ये गाना भी सुपरहिट रहा…  इस गाने को उदित नारायण, अल्का यागनिक, सुख्विंदर सिंह, और अमिताभ बच्चन ने गाया है…

 

5-जा रे हट नटखट

जा रे

1959 में शांताराम की फिल्म नवरंग का गीत जा रे हट नटखट आज भी झूमने पर मजबूर कर देता है। होली पर बना ये गाना महेन्द्र कपूर, आशा भोसले ने गाया है। हमारे बुजुर्ग तो आज भी इसी गाने से होली का आगाज करते हैं।

 

6-सोनी सोनी अखियों वाली

सोनी

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का ये गाना उदित नारायण, प्रीता मजूमदार समेत कई गायकों ने गाया था। ये फिल्म सुपरहिट रही और इसका ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर है।

 

7-बलम पिच्कारी

बलम

साल 2013 में आई फिल्म ये जवानी है दीवानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म का ये गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस गाने में थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल विशाल ददलानी, शाल्मली खोलगडे के है… ये गाना इतना एंटरटेनिंग है की लोगों के झूमने पर मजबूर कर देता है.

 

8-गो पागल

गो

फिल्म जोली एलएलबी 2 का ये गाना अक्षय कुमार और हुमा कुरेशी पर फिल्माया गया है…. गाने के बोल की तरह ही अक्षय इसमे पागल की तरह हरकते कर रहे हैं… इस गाने को रफ्तार और निंदि कौर ने गाया है। 2017 में आई फिल्म जोली एलएलबी 2 का ये गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

 

9-अंग से अंग लगाना

अंग

1993 में आई फिल्म डर का ये गाना अल्का यागनिक, सुदेश भोसले और विनोद राठोड ने गाया है। शाहरुख खान और सनी देओल जैसे बड़े सितारों से सजी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

 

10-गोरी तू लट्ठ मार

गोरी

ये बेहतरीन गीत अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ का है। इस गीत में मथुरा की मशहूर लट्ठ मार होली के रंग बिखेरे गए हैं।

 

 

 

 

 

LIVE TV