होटल ताज में कुक बनने का था सपना, बस स्टैंड पर खड़े-खड़े यूं बदल गयी किस्मत; जानिए इस अभिनेता की कहानी

अभिनेता जैकी श्रॉफ की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी के साथ उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। अपने शानदार अभिनय से कई पुरस्कार हासिल कर चुके जैकी श्रॉफ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ का जन्मदिन 1 फरवरी को होता है।

जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता गुजराती जबकि मां कजाकिस्तान की तुर्क थीं। जैकी श्रॉफ तकरीबन 9 भाषाओं को जानते हैं। उनका असली नाम जय किशन काकूभाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उनका शुरुआती जीवन काफी समस्याओं में गुजरा। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके अलावा वह खाना बनाने के काफी शौकीन थे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उन्होंने होटल ताज में शेफ अपरेंटिस की नौकरी की कोशिश की थी। लेकिन होटल मैनजमेंट की अनिवार्य डिग्री न होने के चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद जैकी श्रॉफ ने फ्लाइट अटेंडेंट की पोस्ट के लिए एयर इंडिया में किस्मत अजमाई थी। हालांकि कम पढ़ाई के चलते उन्हें वहां से भी रिजेक्ट कर दिया गया। एक दिन जैकी श्रॉफ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे इसी बीच वहां एक शख्स आया और उसने पूछा कि मॉडिलिंग करोगे? जैकी श्रॉफ जो उस समय एक भी रूपए नहीं कमा रहे थे उन्होंने उस शख्स से कहा पैसे मिलेंगे? इसके बाद ही जैकी श्रॉफ की किस्मत ने एकदम करवट ली।

LIVE TV