हॉकी की नर्सरी में “महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति हॉकी टूर्नामेंट” का अंतिम दिन…
संवाददाता: अमर सदाना
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनादगांव में प्रदेश के पहले हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में आज महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति हॉकी टूनामेंट में अंतिम दिन फाइनल मैच नार्दन रेलवे और एम. पी. हॉकी एकाडमी के बीच खेला गया।
जिसमें दोनों ही टीमें 3- 3 गोल की बराबरी पर रही, फाइनल फैसला स्ट्रोक के माध्यम से किया गया जिसमें एम.पी. हॉकी टीम ने 4 के मुकाबले 5 गोल दागे और फाइनल विजेता बनी।
ये भी पढ़े : दिल्ली हिंसा पर पार्टी के अंदर ही शुरू हुआ मतभेद
शहर के अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पिछले 10 दिनों से हॉकी का टूनामेंट आयोजित किया जा रहा था, जिसमे देश भर की कुल 23 टीमों ने भाग लिया था। विगत 78 वर्षों से शहर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते राजनांदगांव शहर को हॉकी की नर्सरी भी कहा जाता है।
ये भी पढ़े :डॉनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया को सगाई में दी थी डायमंड रिंग जिसकी कीमत जानकर रह जाएंगे आप दंग!
आज के फाइनल मैच में नार्दन रेलवे और एम.पी. एकाडमी के बीच खेला गया, जिसमे स्ट्रोक के द्वारा एम. पी. हॉकी एकडमी में विजय हासिल की। समापन मैच के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आना तय था, लेकिन ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हुआ।