हेगड़े ने पार की सारी हदें, ‘हिंदू लड़कियों’ वाले बयान के बाद कांग्रेस नेता की पत्नी पर कसा तंज

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के विवादित बयानों की फेहरिस्त धीरे-धीरे लंबी होती जा रही है। एक के बाद एक बैक टू बैक सीमाओं को लांघने वाली टिप्पणियां उनके साथ-साथ पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाली हैं।

जिनपर वे विराम लगाने के बजाए, उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। इस कारण लोगों के बीच उनकी कड़े शब्दों में आलोचना हो रही है। हिंदू लड़कियों वाले बयान के बाद अब उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की मुस्लिम पत्नी पर घटिया स्तर का तंज कसा है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वे बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

खबरों के मुताबिक़ रविवार को कर्नाटक के कोडगु जिले में अनंतकुमार ने कहा था कि जो भी हाथ हिंदू लड़कियों को छुए वह हाथ नहीं रहना चाहिए। अनंतकुमार हेगड़े के इस बयान की कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश राव ने भर्त्सना की और अफसोस जाहिर किया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “बतौर सांसद और केंद्रीय मंत्री आपकी क्या कामयाबियां रही हैं? कर्नाटक के विकास में क्या योगदान रहा है? मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि ऐसे लोगों का मंत्री और सांसद चुना जाना बेहद अफसोसजनक है।”

राव के इस बयान पर हेगड़े ने पलटवार किया और अबकी बार उनकी मुस्लिम पत्नी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “मैं इस आदमी के सवालों का जवाब दूंगा। लेकिन, उससे पहले यह खुलासा करे कि यह किसके विकास के साथ है? मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि यह आदमी एक मुस्लिम औरत के पीछे भागता है।”

इस ट्वीट के बाद हेगड़े की जमकर आलोचना हुई। लोगों ने उनकी टिप्पणी को घटिया करार दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि वह उनकी निजी जिदंगी पर कॉमेंट ना करें।

उन्होंने कहा कि हेगड़े की सांस्कृतिक समझ बेहद ही दोयम दर्जे की है। हेगड़े को ट्विटर पर ताने भी खूब पड़े। लोगों ने महिला केंद्रीय मंत्रियों की मुस्लिम डिप्लोमेट के साथ हाथ मिलाते हुए कई पिक शेयर किए। कुछ लोगों ने कहा कि हेगड़े को पागलखाने भेज देना चाहिए।

एकता कपूर के हिट शो कसौटी के पुराने स्टार एक साथ और एक फ्रेम में…

बता दें अनंतकुमार हेगड़े अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। कई बार उनकी हरकतों ने उन्हें आलोचना का पात्र बनाया है। 2017 में हेगड़े ने बयान दिया था कि बीजेपी संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द को हटा देगी। उनके इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था। अपनी मां के इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर हेगड़े ने एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।

LIVE TV