हुआ खुलासा , लंदन में पाकिस्तानी नागरिक ने की भारतीय की हत्या…

26 साल के पाकिस्तानी नागरिक को लंदन में एक भारतीय शख्स की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद के रहने वाले मृतक भारतीय का नाम नदीमुद्दीन हमीद मोहम्मद था जिसकी उम्र 24 साल थी। उसकी लंदन के सुपरमार्केट में आठ मई को हत्या कर दी गई थी।

लंदन

बता दें की थेम्स पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोप में आकिब परवेज को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि आकिब की दो हफ्ते पहले नौकरी चली गई थी और उसके मन में नदीम के खिलाफ नफरत थी। डिपार्टमेंटल स्टोर चेन पाउंडलैंड में नदीम प्रबंधक के तौर पर काम करता था और यहीं आकिब भी कार्यरत था।

 

बिहार : मतदान केंद्र पर गोली चलने से मतदानकर्मी की मौत

 

जहां आरोपी जो नदीम को रिपोर्ट किया करता था उसे उसके खराब प्रदर्शन के कारण निकाल दिया गया था। मृतक के पारिवारिक दोस्त और वकील फहीम कुरैशी ने कहा, ‘किसी ने भी नहीं सोचा था कि आकिब के मन में इतनी नफरत है कि वह नदीम की हत्या कर देगा।’ थेम्स पुलिस जिसने कि घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज देखा था वह पहले दिन से आकिब को आरोपी मान रहे थे।

लेकिन आकिब रॉचफोर्ड गार्डंस का रहने वाला था और उसे नौ मई को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया था। आरोपी को रीडिंग मजिस्ट्रेट के सामने शनिवार को पेश किया गया।

वहीं नदीम की छाती पर चाकू से दोपहर के 12.32 पर हमला किया गया था। पुलिस उसे एंबुलेंस में अस्पताल लेकर गई थी जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

देखा जाये तो 24 साल के मोहम्मद नदीमुद्दीन हैदराबाद का रहने वाला था। बर्कशायर के टेस्को सुपरमार्केट की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड ने उन्हें मृत पाया था। नदीमुद्दीन 2012 में लंदन आया था। जहां उसे सुपरमार्केट में नौकरी मिल गई। इसके बाद उसके माता-पिता भी यहीं आ गए थे।

दरअसल पेशे से डॉक्टर मृतक की गर्भवती पत्नी अफशा करीब एक महीने पहले ही लंदन आई थी। नदीमुद्दीन को ब्रिटेन में स्थाई आवास मिल गया था और अगले कुछ महीनों में उसे ब्रिटिश नागरिकता मिलने वाली थी क्योंकि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV