हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जलाया अखिलेश यादव का पुतला, जानिए क्या है पूरा मामला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद पर दिए गए बयान के बाद अब हिन्दू संगठनो में ख़ासा रोष देखने को मिल रहा है। जिसके चलते रविवार को उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए अखलेश यादव का पुतला दहन किया।

इस दौरान अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया की अखलेश यादव और उनकी पार्टी हमेशा देश और धर्म के विरोध में बोलती है। अखलेश यादव के पहले रामजन्म भूमि और अब ज्ञानवापी मस्जिद पर दिए विवादित बयान ने हिन्दू आस्था को ठेस पहुँचाया है। जिसके चलते आज उनका पुतला फुका गया है और हम करते है की अखलेश यादव और उनकी पार्टी के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही हो। 

(इनपुट- विजय कुमार)

LIVE TV