हापुड़ के आर्यसमाज मंदिर में पहुंची यति मां चेतनानंद सरस्वती, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

REPORT-DARPAN SHARMA/HAPUR

हापुड़ में हापुड़ नगर के गढ़ रोड स्थित आर्यसमाज मंदिर में आयोजित बैठक में  हिन्दू स्वाभिमान  की राष्ट्रीय अध्यक्ष यति मां चेतनानंद सरस्वती पहुंची जिन्होंने महिलाओ के साथ बैठक की और महिलाओ को जागरूक करने के साथ साथ महिलाओ की सुरक्षा पर भी बातचीत की।  बैठक में विचार किया गया की आज सबसे अधिक महिलाए और बेटियां असुरक्षित हैं।

महिला सशक्तिकरण

तरह तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।  महिला भारतीय सामाजिक ढांचे की आधारभूत शक्ति है। ऐसे में समाज को इस तरह आतंकवाद  जैसी बुराईयों से बचाने के लिए महिलाओं को आगे आकर कार्य करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि डासना स्थित शिवशक्ति धाम में दो दिवसीय  हिन्दू नारी संसद आयोजित होगी। जो 20 जुलाई से 21 जुलाई तक चलेगी। हिन्दू नारी संसद की अध्यक्ष देश की  एक मात्र महिला शंकराचार्य  साध्वी त्रिकाल भवंता करेगी।

नारी संसद में महिलाओं की सुरक्षा, घटती हिन्दूओं की संख्या महिला सशक्तिकरण पर विचार होगा। अग्रवाल महासभा महिला मंच की प्रधान  बीना आर्य ने कहा कि 20 और 21 जुलाई को  होने वाली नारी संसद में हापुड़ की महिलाए बढ़चढ़ कर भाग लेंगी।

जिस तरह से आज हिन्दू बेटियों को जिहादी अपना शिकार बना रहे हैं ऐसे में नारी शक्ति का संगठित एवं आत्मरक्षा में निपुण होना अनिवार्य हो गया है। सबल नारी सक्षम एवं समर्थ नारी आर्य समाज इस नीति पर कार्य करता है।

गुरू पूर्णिमा के मौके पर पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

उन्होंने साक्षी अजितेश प्रकरण में कहा कि अंतरजातीय   विवाह कोई गुनाह नहीं है। लेकिन बेटी को  अपने पिता के ऊपर इस प्रकार से आरोप लगाना भी गलत है। उन्होंने कहा कि पिता अपनी बेटी को पालता है और उसके सपने पूरे करने का काम करता है।

जिसका पता उसकी स्वयं की संतान  होने के बाद पता चलेगा। इस अवसर पर संजू चौधरी, चंचल, अलका, रेखा गोयल,  बीना आर्य, पुष्पा आर्य,  नवीता गोयल, डॉ पूनम ग्रोवर आदि लोग उपस्थित थे।

LIVE TV