हाथरस में हुई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली रेप की घटना, बॉलिवुड अदाकाराओं ने व्यक्त किया दुख

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय देश की बेटी के दर्द से पूरा देश सिहर उठा, इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। इस शर्मनाक और दर्दनाक घटना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी स्तब्ध हैं। इस घटना पर बॉलिवुड के कई सेलेब्स ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के ज़रिए व्यक्त की हैं।

बुधवार(30 सितंबर 2020) को परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर Humans Or Monsters? शीर्षक से एक नोट लिखा। इस नोट के ज़रिए परिणीति चोपड़ा ने कहा, ” उन्हें जानवर नहीं कहूंगी, क्योंकि हम में से कुछ जो बन चुके हैं, उसके मुक़ाबले जानवर प्यार करने वाले और वफ़ादार होते हैं। अगर वो दरिंदे इंसान कहलाते हैं तो मैं ख़ुद को इंसान कहे जाने पर शर्मिंदा हूं। मुझे माफ़ कर देना हाथरस।”

आपको बता दें, मंगलवार(29 सितंबर 2020) की रात हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर काफ़ी रोष है। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है।

यह भी पढ़ें : सुहाना खान ने स्किन कलर को लेकर ट्रोल करने वाले यूज़र्स को जमकर लगाई लताड़, शेयर किए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट

इस वीडियो पर बॉलिवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “इस वीडियो को देखना भयावह एहसास से कम नहीं। पूरी तरह नि:शब्द हूं। परिवार के दु:ख और मजबूरी का अंदाज़ा नहीं लगा सकती। शर्मनाक।”

LIVE TV