मुबारकां का दूसरा गाना ‘हवा हवा’ लॉन्‍च

हवा हवामुंबई। अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्‍म मुबारकां का नया गाना हवा हवा लॉन्‍च हुआ है। गाना ‘हवा हवा’ फिल्‍म का दूसरा गाना है। गाना लॉन्च होने से पहले इसके पोस्‍टर और टीजर सामने आ चुके हैं। इससे पहले फिल्‍म का एक गाना लॉन्‍च हो चुका है। गाने के अलावा फिल्‍म के कई पोस्‍टर और ट्रेलर भी सामने आ चुके हैं।

फिल्‍म के दूसरे गाने की जानकारी दो दिन पहले अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर कर दी थी। अर्जुन ने अपने जन्‍मदिन की शाम फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्‍हें तोहफा दे डाला था। उन्‍होंने वीडियो में न केवल फैंस का शुक्रिया अदा किया बल्कि जानकारी भी दी कि जल्‍द ही उनकी फिल्‍म का दूसरा गाना लॉन्‍च होने वाला है।

यह भी पढ़ें: ‘जब हैरी मेट सेजल’ के दूसरे गाने की पहली झलक आई सामने

बीते दिन फिल्‍म के दूसरे गाने का टीजर लॉन्‍च हुआ था। एक ओर जहां फिल्‍म के पहले गाने में पूरी स्‍टार कास्‍ट नजर आई थी। वहीं दूसरी ओर फिल्‍म के दूसरे गाने केवल अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज नजर आ रहे हैं। गाने में इलियान लाल रंग की ड्रेस मे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की जोड़ी काफी मस्‍त लग रही है।

बता दें, पाकिस्तानी पॉप गायक हसन जहांगीर के गाने ‘हवा हवा’ को इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। हसन जहांगीर के इस गाने वाले अल्बम की 1.50 लाख प्रतियां भारत में बिक चुकी हैं। भूषण कुमार ने इस गाने को फिर से लिख कर रीक्रिएट किया है। इसे बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

डायरेक्‍टर अनीस बज्‍मी द्वारा डायरेक्‍ट यह फिल्‍म कॉमेडी और एक्‍शन से भरपूर होने वाली है। इस फिल्‍म से अनिल कपूर एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे। इस फिल्‍म से पहली बार चचा-भतीजे यानी अनिल और अर्जुन साथ नजर आने वाले हैं। फिल्‍म पर्दे पर 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

LIVE TV