हर त्योहार, हर मौके पर यूपी पुलिस तैनात, बनी देश की नंबर वन, एक साल में 116 जवान शहीद

यूपी पुलिसलखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर गलत चीजों के लिए खबरों में रहती हैं। लेकिन यूपी पुलिस का एक ऐसा पहलू भी है जिसको हम सबको जानना चाहिए। यूपी पुलिस शहादत के मामले में पूरे देश में सबसे आगे है। अपने कर्तव्य पालन में यूपी पुलिस के जांबाज अपनी जान की परवाह तक नहीं करते।

57 साल पहले भारत-चीन सीमा पर हुई सीआरपीएफ के जवानों की शहादत में अक्टूबर 21 को पूरे देश में स्मृति दिवस मनाया गया। बीते एक साल में देश भर में 479 जवान शहीद हुए, जिनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज थे। 1 सितंबर 2015 से 31 अगस्त 2016 के बीच यूपी पुलिस के 116 जवान शहीद हुए।

आज भी कठिन हालात में काम करने वाली यूपी पुलिस के तनाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। यहां शहरी क्षेत्रों में 1000 लोगों पर एक पुलिस है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपात 1500 व्यक्तियों पर एक पुलिसकर्मी का हो जाता है।

जनता के सब तीज-त्योहार, मेले-उत्सव मन जाए, आम आदमी के साथ घटना ना हो और अपराधियों की धर-पक़ड़ होती रहे। बस ऐसी ही ड्यूटी को दिन रात निभाने में ये खाकी आगे रही। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव तक यूपी पुलिस पर गर्व करते हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। शहीदों के परिजनों को ईश्वर सहने की शक्ति दे। समाजवादी सरकार ने शहीदों के परिवारों की हमेशा मदद की। पुलिस के जवान की शहादत पर सरकार मदद करती है। शहीद के परिजनों को 20 लाख की मदद दी जाती है। शहीदों के माता-पिता को भी 5 लाख की मदद मिलेगी।”

LIVE TV