हरभजन सिंह से भिड़े रायडू, रोहित ने दी सफाई

हरभजन सिंहनई दिल्‍ली। वैसे तो हरभजन सिंह बिना किसी शक के एक महान खिलाड़ी माना जाता है लेकिन कई बार मैदान के अंदर अपने व्यवहार के कारण वह निगेटिव ख़बरों में भी आ जाते हैं। चाहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हो या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), हर बार हरभजन मैदान के अंदर अपने ख़राब व्यवहार के कारण चर्चा में रहते हैं। ताजा मामला राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ मुंबई इंडियंस के मैच में सामने आया।

हरभजन सिंह का शिकार बने रायडू

इस आईपीएल मैच में हरभजन ने अपनी टीम के साथी अंबाती रायडू को गाली दे दी। हालांकि, माहौल बिगड़ता देख भज्जी, रायुडू को समझाते हुए भी नजर आए, लेकिन रायडू उन्हें झिझककर चलते बने। रायडू का दोष सिर्फ इतना था कि उनसे मिसफील्डिंग हुई थी। वीडियो से साफ था कि रायडू ने चौका रोकने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वे रोक नहीं पाए।

इसके बाद ही ये सारा मामला हुआ। वहीं अब इस मामले पर मुंबई इंडियंस टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा का बयान सामने आया है। रोहित ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। उन्‍हें लगता है कि भज्जी चाहते थे कि रायडू थोड़ा स्क्वायर में खड़े हों और वे रायडू को यही समझाने गए थे। इसके आलावा कुछ और नहीं हुआ था।

LIVE TV