उत्तराखण्‍ड बीजेपी नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ रेप का केस

हरक सिंह रावत के खिलाफ रेपदिल्ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए उत्तराखण्‍ड के नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। यह केस दिल्ली के सफदरजंग इनक्लेव में दर्ज किया गया है। हरक इन दिनों दिल्ली में हैं। वह लगातार बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल की महिला ने हरक सिंह रावत के खिलाफ रेप का केस कराया है। साल 2014 में हरक पर इसी थाने में एक महिला ने छेड़छाड़ का केस भी करवाया था।

इस मामले में उत्तराखंड सरकार में मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा ‘अब हरक सिंह रावत बीजेपी के रंग में रंग गए हैं। पहले वो कांग्रेस में थे। लेकिन भाजपा में जाने के बाद से उनके मर्यादित रहने की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।’

LIVE TV