स्वतंत्र भारत की पहली मॉब लिंचिंग के लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे-गजेंद्र पाल सिंह 

REPORT:-ARJUN/ALIGARH

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा की मोहनदास करमचंद गांधी की नाथूराम गोडसे द्वारा हत्या की गई। हत्या के बाद कांग्रेसियों ने पूरे देश में विशेषकर महाराष्ट्र में मॉब लिंचिंग की तथा खोज खोज कर  ब्राह्मणों को मौत के घाट उतारा क्योंकि  नाथूराम गोडसे तथा वीर सावरकर चिंत्तपावन ब्राह्मण थे।

गजेंद्र पाल सिंह 

महाराष्ट्र के पुणे ,सतारा, कोल्हापुर एवं अन्य स्थानों पर कांग्रेसियों की भीड़ ने हजारों ब्राह्मणों को मार दिया, उनके मकानों में आग लगा दी, बच्चों तथा वृद्धों, युवकों को मार दिया, स्त्रियों के साथ बलात्कार किया लेकिन देश के अखबारों ने इसको जगह नहीं दी, इसकी कोई भी एफ आई आर दर्ज होने नहीं दी।

न ही कोई जांच कमीशन बैठा क्योंकि देश के अखबारों के मालिक अधिकांश कांग्रेसी थे। आज भी उस नरसंहार पर कोई कमीशन नहीं बैठाया गया, जबकि देश के सिंहासन पर कांग्रेस से इतर भाजपा का शासन है। यह सरकार भी भगत सिंह, सुखदेव ,राजगुरु, सावरकर ,लाला हरदयाल उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद के स्थान पर गांधी का गुणगान कर रही है।

सीतापुर में सामने आया यूपी पुलिस का क्रूर चेहरा, मामूली बात पर युवक को बेरहमी से पीटा

देश के हिंदुओं को गांधी वादियों के भरोसे छोड़ दिया है गांधी वध के बाद हुए नरसंहार को ब्रिटिश एवं अमेरिका की मीडिया वाशिंगटन पोस्ट, द हिन्दू इत्यादि ने प्रमुखता से छापा था तथा आज भी इंटरनेट पर खबरों को देखा जा सकता है। खेद की बात है कि कांग्रेसी ब्राह्मणों तथा सिखों के नरसंहार के लिए अभी भी माफी मांगने को तैयार नहीं है। आज भी हिंदू साध्वी  को जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं और हिंदू साध्वी को आतंकी बता रहे हैं।

LIVE TV