
रिपोर्टर : नीरज सिंघल
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए जा रहे एक प्रदेश स्तर के खिलाड़ी को चार पांच हमलावरों ने गोली मार दी।
घायल खिलाड़ी का डिक्स थ्रो की नेशनल टीम के लिये चयन होना था। बताया जा रहा है कि यह खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस करता था आज सुबह भी लगभग 11:00 बजे के आसपास जैसे ही स्टेडियम में इस खिलाड़ी ने जैसे ही स्टेडियम में कदम रखा तो टाटा सफारी गाड़ी में सवार अज्ञात बदमाशों ने खिलाड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
गोलियों की आवाज सुनकर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे अन्य खिलाड़ी जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। हमलावरों ने यश प्रताप सिंह निवासी पन्त विहार खिलाड़ी के पेट और हाथ में गोली मारी है।
हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है ।खिलाड़ी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है ।उधर पुलिस इस मामले में सक्रिय होकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है ,और गोली मारने के कारणों की जांच की जा रही है।
यह पूरा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम का है जहां सुबह सवेरे गोलियों की तडतड़ाहत से खिलाड़ियों के अंदर ख़ौफ़ पैदा हो गया पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी योगेश ने बताया कि यश नाम का यह लड़का प्रदेश स्तर का खिलाड़ी है व अब इसका चयन नेशनल स्तर के लिए होने वाला था।
यश अपने रोजाना रूटीन की तरह आज भी स्टेडियम प्रैक्टिस के लिए आया था ।यश का कुछ लड़कों के साथ एक-दो दिन पहले झगड़ा हुआ था।
जिसके बाद आज यह घटना हुई है यश ने कुछ लड़कों को पहचान लिया है जिन्होंने उस पर गोलियां बरसाई। जिनमें कुछ अभियुक्त ग्राम भलस्वा निवासी बताए जा रहे हैं हमें उम्मीद है पुलिस जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
संबंधित मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आज सुबह यश नाम के एक खिलाड़ी को अंबेडकर स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने वाले सभी व्यक्ति एक टाटा सफारी गाड़ी से अंबेडकर स्टेडियम के बाहर पहुंचे थे।
यश को चेस्ट में गोली लगी है व गोली लगने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद यश को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
घायल व्यक्ति की हालत अभी स्टैबलिश्ड बताई जा रही है।गोली लगने वाले व्यक्ति यश ने बताया कि उसका व्हाट्सएप पर किसी ग्रुप में कुछ झगड़ा हुआ था।
अमित शाह ने फारूख अब्दुल्ला को लेकर किया ये खुलासा, दी ये चौंकाने वाली जानकारी
जिसके उपरांत आज करीब सात आठ व्यक्ति टाटा सफारी गाड़ी से उस पर गोली बरसाने के लिए अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे यश ने एक व्यक्ति का नाम भी बताया है।
जिस गाड़ी में आरोपी घटना स्थल पहुंचे थे उसका नंबर पूरे जिले में फ्लैश कर दिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।