स्टील सिटी अपनी खूबसूरती के लिए हैं प्रसिद्ध,यहां एक बार जरूर घूमने जाइए…

झारखंड। झारखंड मे स्थित जमशेदपु यह बेहद ही खूबसूरत शहरो में शुमार शहर है।यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत सारी जगह मिल जाएंगी।जहां आप आराम से घूम सकते हैं। आपको बता दें कि इस शहर को स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। आज जमशेदपुर भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा की कई कंपनियों की उत्पादन इकाईयां यहां कार्यरत हैं। सड़क और रेल-मार्ग द्वारा जमशेदपुर पूरे देश से जुड़ा हुआ है।

जुबली पार्क-जमशेदपुर का जुबली पार्क बहुत ही लोकप्रिय है। जुबली पार्क दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की तरह ही खूबसूरत है। यहां का मुख्य आकर्षण पार्क में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन है। इस पार्क में सैकड़ों फाउंटेन मौजूद हैं। यहां पर स्केटिंग और बोटिंग भी कराई जाती है।

डिमना लेक-जमशेदपुर में स्थित डिमना लेक बहुत ही सुंदर जगह है, यहां पर सुकून का अनुभव होता है। जमशेदपुर से इस झील की दूरी करीब 13 किलोमीटर की है। झील के आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित किया गया है। यह एक कृत्रिम झील है और यह झील जमशेदपुर की लोकप्रिय पहाड़ी दलमा की तलहटी में बनी है।

छात्रों की अश्लील चैट हुई वायरल, लड़की के गैंगरेप की कर रहे थे प्लानिंग

जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स-जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स एक बड़ा स्टेडियम है। यह ज्यादातर फुटबॉल मैच खेले जाते हैं। इसके अलावा एथलेटिक गेम्स और प्रतियोगिता के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

भुवनेश्वरी देवी मंदिर-भुवनेश्वरी मंदिर के प्रति लोगों में बहुत आस्था है। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम मां भगवती की पूजा-अर्चना होती है। मंदिर का वास्तुकला दक्षित भारतीय पद्धति पर आधारित है।

जयंती सरोवर-जयंती सरोवर झील 40 एकड़ में फैली हुई है। कुछ समय पहले इसे जुबली लेक के नाम से भी जाना जाता था। विशेष तौर पर इस झील को बोटिंग के लिए बनाया गया है। इस झील के बीचोंबीच में एक आइलैंड बना हुआ है जो इस झील की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है।

 

LIVE TV