स्पेन में हिना को नहीं कोई पेन, शेयर की बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें
मुंबई। छोटे पर्दे की पसंदीदा बहू रह चुकीं ‘अक्षरा’ यानी हिना खान इन दिनों काफी खुश हैं। हिना आजकल दूर देश प्यार के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना अपने प्यार के साथ छाई हुई हैं।
हिना इन दिनों स्पेन में हैं। कलर्स के शो ‘खतरों के खिलाड़ी: पेन इन स्पेन’ की कंटेस्टेंट के रूप में हिना वहां मौजूद हैं। आमतौर पर शो के कंटेस्टेंट स्टंट्स करने के बाद काफी थक जाते हैं। कंटेस्टेंट काफी परेशान हो जाते हैं लेकिन हिना के साथ ऐसा कुछ नहीं है। वह वहां काफी मस्ती कर रही हैं।
खबरों के मुताबिक, हिना शो में बेहतर प्रदर्शन कर के टॉप 3 तक पहुंच चुकी हैं। कुछ दिनों से उनकी खुशी दोगुनी हो गई हैं। हिना टॉप 3 में पहुंचने से उतनी खुश नहीं हैं जितना वह किसी और वजह से हैं।
यह भी पढ़ें: 1947 के अनसुने सच को बयां कर रहा ‘पार्टीशन…’ का ट्रेलर
कुछ दिनों से हिना के पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। हिना अपनी यह खुशी सोशल मीडिया शेयर कर रही हैं। प्यार के रंग में रंगी हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
बता दें कुछ दिनो पहले हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी उनके मिलने स्पेन पहुंचे हैं। रॉकी को वहां देख हिना फूली नहीं समा रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों के बीच मस्ती और प्यार देख आपकी भी खुशी बढ़ जाएंगी। बॉयफ्रेंड की तस्वीरों के अलावा हिना अपनी कई हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सभी तस्वीरों में हिना काफी हॉट नजर आई हैं।
सिर्फ हिना ही नहीं ‘खतरों के खिलाड़ी: पेन इन स्पेन’ के सभी कंटेस्टेंट वहां मस्ती में डूबे हुए हैं। शो के बाकी कंटेस्टेंट भी सेशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। रवी दूबे, करण वाही, निया शर्मा और ऋत्विक धंजानी जैसे स्टार्स हर दिन नई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।