रणवीर और रणबीर की जवानी की दीवानी नहीं है ये मस्त एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हामुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के चाहने वालों की लम्बी लिस्ट है। इंडस्ट्री में भी इनके साथ हर एक्ट्रेस काम करने के लिए बेताब रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसी इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इन दोनों ही एक्टर को रिजेक्ट कर दिया है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताई अपनी पसंद

जी हां, हम बात कर रहे हैं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की। दरअसल सोना से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में से किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी। इस पर सोना ने बिना रुके जवाब दिया कि किसी के भी साथ नहीं। उन्होंने कहा कि रणवीर मेरे दोस्त की तरह हैं और रणबीर उन्हें कभी पसंद नहीं आए।

बहरहाल रणवीर के साथ सोनाक्षी की लूटेरा फिल्म में जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। बात करें रणबीर की तो उनके साथ आजतक सोना को सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया। यह बात और है कि फिल्म मेकर्स कभी-कभी ऐसी जोड़ी भी बना देते हैं जिसके बारे में कभी भी किसी ने सोचा ना हो।

 

LIVE TV