सोनाक्षी की मम्मी को चाहिए रणबीर जैसा दामाद

दबंग गर्ल सोनाक्षीनई दिल्ली : चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर हर युवा लड़की के दिल की धड़कन बने हुए है और हर मम्मी इन्हें अपने दामाद या बेटे के रूप में देखना चाहती हैं। इन दिनों रणबीर कपूर जितना गुड लुकिंग दामाद किसी और को नहीं बल्कि हमारी दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की मम्मी पूनम सिन्हा को चाहिए।

दरअसल सोनाक्षी के टीवी शो नच बलिए 8 के फिनाले में पहुंची सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। सोना को तभी शादी करनी चाहिए जब वे पूरी तरह तैयार हों। अब तक खबरें आ रही थी सोना बंटी सचदेव के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन हाल ही में सोना की मम्मी ने उनकी शादी की खबरों पर फिलहाल विराम लगा दिया।

दामाद हो गुड लुकिंग

उन्होंने सोनाक्षी को यह सलाह भी दी कि उन्हें ऐसे लड़के से शादी करनी चाहिए जो उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करे। यही नहीं, पूनम सिन्हा ने यहां यह भी बता दिया कि सोनाक्षी का परफेक्ट मैच यानी उनका दामाद ऐक्टर रणबीर कपूर जितना गुड लुकिंग होना चाहिए।

सोनाक्षी है बहुत बिज़ी इन दिनों

इन दिनों सोना बहुत बिज़ी चल रही है। उनकी फिल्म सर्कस शूटिंग अमेरिका में अगले महीने से शुरू होगी। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पत्रकार के तौर पर फिल्म ‘नूर’ में नजर आयी थी। इसके अलावा जल्द ही सोनाक्षी ,डेब्यूटेंट डायरेक्टर अभय चोपड़ा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा काम करेंगे। बता दें ये फिल्म 1969 राजेश खन्ना की स्टार्र थ्रिलर ‘इत्तेफाक’ का रीमेक है।

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की खबरें इन दिनों छाई हुई हैं।

LIVE TV