आज हैं लाखों दीवाने, पहले कोई नहीं चाहता था रिलेशनशिप में रहना

सोनममुंबई। मसक्कली ने बॉलीवुड में अबतक के अपने करियर में कई मुकाम हांसिल कर लिए हैं। लगभग 10 साल से बॉलीवुड में काम कर रही सोनम कपूर ने अपनी अलग पहचान बना ली है। जहां पहले उन्‍हें ज्‍यादार लोग केवल उनके पिता के नाम से जानते थे आज लोग केवल सोनम कपूर को जानते हैं। आज सोनम का बर्थडे है।

31 साल की सोनम के लाखों दीवाने हैं। बॉलीवुड में आने से पहले सोनम से जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं जिन्‍हें कुछ ही लोग जानते हैं। साल 2007 में ‘सांवरिया’ से डेब्‍यू करने वाली सोनम बॉलीवुड में न होती अगर संजय लीला भंसाली ने मशक्‍कत न की होती। भंसानी को अमूमन डेढ साल तक सोनम को इस फिल्‍म के लिए मनाना पड़ा था। भंसाली के मुताबिक उन्‍हें सोनम में अजंता की मूरत दिखी थी।

स्‍टार किड होने के बावजूद सोनम का जीवन आसान नहीं रहा। सोनम फिल्‍मों में आने से पहले काफी मोटी थीं जिसकी वजह से उन्‍हें कई उतार चढ़़ाव का समाना करना पड़ा है। उनका मोटापा रिलेशनशिप में दूरियां और ब्रेकअप की वजह बन चुका है। मोटापे की वजह से कोई उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं टिक पाता था।

इतना ही नहीं सोनम एक रेस्टोरेंट में वेट्रेस की नौकरी कर चुकी हैं। उनकी पहली जॉब फ़िल्मों में नहीं सिंगापुर के रेस्‍टोरेंट में थीं। वहां उन्‍होंने अपनी 2 सालों की पढ़ाई के दौरान यह नौकरी की थी।

10 साल के करियर में वह 7 साल से फ्रांस में हो रहे कान्‍स फिल्‍म फेस्‍टिवल का हिस्‍सा बनी हुई हैं। कान्‍स फेस्टिवल का हिस्‍सा होना लेगों के लिए एक सपना होता है। सोनम ने इस सपने को अपनी जिंदगी की सच बना डाला। सात सालों से वह न केवल कान्‍स का हिस्‍सा हैं बल्कि लोग उनकी हर अदा और जलवे के दीवाने रहते हैं।

कान्‍स में सभी लोगों को उनकी एक झलक का इंतजार रहता है। सोनम साल 2011 से कान्‍स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इतने ही नहीं दस पड़ाव पर वह अपनी फिल्‍म ‘नीरजा’ के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार भी जीत चुकी हैं। आज सोनम के बर्थडे पर हम आपको उनका अबतक का कान्स के सफर की कुछ तस्‍वीरें दिखाएंगे।

सोनम

 

Missed out on my Live Streams from Cannes 2017? Click on the link in the bio & find it all on my App!

A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on May 28, 2017 at 12:47am PDT

 

LIVE TV