24 घंटो में लाखों ने देखा खिलाड़ी कुमार के इस वीडियो को, जानें क्या है खास…

सोच और शौचमुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार खिलाड़ी कुमार आज कल सोच और शौच के विषय पर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। हाल ही में अक्षय ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने शौच सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा की है। अक्षय कुमार ने वीडियो के माध्यम से ये भी जताया कि घरो में शौचालय होना कितना जरुरी है। उन्होंने टॉयलेट न होने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है ये भी वीडियो के जरिए बताया है। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है।

अक्षय कुमार के इस वीडियो के जरिए महिलाओं को होने वाली दिक्कतों, बढ़ती बीमारियों और हर दिनों होने वाली हजारों बच्चों की मौत से जुड़े मुदों पर चर्चा की, जो कि बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देगा। अक्षय ने इस वीडियो में ये भी कहा कि, ‘आप सभी लोग जो ये सोच रहे होगें कि मैं इस वीडियो के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्‍म टॉयलेट: एक प्रेम कथा का प्रचार कर रहा हूँ। तो आप सही सोच रहे हैं अगर लोग मेरी ये फिल्‍म को देखकर शौचलय बनवाने के प्रति जागरुक होते हैं तो अच्छी बात है।

अक्षय ने देश के स्‍वच्‍छता अभियान को एक अहम प्रयास बताते हुए सभी से इस कार्य में अपना योगदान देने को कहा। अक्षय के इस वीडियो पर अबतक 9 लाख से अधिक लोगों ने लाइक और कॉमेंट किया है।

 

LIVE TV