सेहत के साथ त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है तुलसी, जानें तुलसी के चमत्कारी फायदे

तुलसी हमारे स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले पोश्क तत्व हमें कई प्रकार की बिमारियों से भी छुटकारा दिलाने में कारगर हौते हैं। आयुर्वेद में तुलसी को रोग नाशक जड़ी-बूटी माना जाता है। तुलसी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। तुलसी की पत्तियों में विटामिन और खनिज तत्व मौजूद होते हैं।

इनमें मुख्य रूप से विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन आदि पाया जाता है। आपको बता दें, तुलसी में सिट्रिक, टारटरिक और मैलिक एसिड पाया जाता है। तुलसी ज्यादातर घरों में पाई जाती है। तुलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेनमंद माने जाते हैं। तुलसी के पत्तों का नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।

यह भी पढ़ें : गिलोय से बढ़ेगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता, रोगों से भी मिलेगा निजात, जानें गिलोय के लाभ

साथ ही तुलसी के पत्ते का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, तुलसी हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी पिंपल्स और एक्ने पर भी काम करती है।

LIVE TV