सेलेना को तो योग पसंद है

सेलेना गोमेजलॉस एंजेलिस| सिंगर सेलेना गोमेज को योग और व्यायाम करने में मजा आता है क्योंकि यह उनके कूल्हों को सही आकार में रखने में मदद करता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, ‘हैंड्स टू माइसेल्फ’ जैसी हिट देने वाली सेलेना कूल्हों को ठीक आकार में रखने वाले हर प्रकार के व्यायाम को करना पसंद करती है जिनमें आर्म डांसिंग और पिलेट्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें; अब छोटे परदे पर अरिजीत से श्रद्धा कहेंगी बस तुम ही हो

सेलेना गोमेज का ट्रेनर

सेलेना के ट्रेनर ने ‘बायरडाइ’ पत्रिका को बताया,”सेलेना को योग, आर्म डांसिंग और पिलेट्स पसंद हैं। हम कूल्हों को सही आकार में रखने के लिए भी ढ़ेर सारा व्यायाम करते हैं। अगर आप पुरानी चीजों को ही दोहराते रहते है तो आपके लिए उबाऊ हो जाएगा और आप जिम जाना भी बंद कर देंगे। व्यायाम आपकी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए ना कि मजबूरी में किया गया काम या बोझ।”

यह भी पढ़ें; ‘लगान’ से इस एक्ट्रेस को लगी श्रीकृष्ण की लगन

डेविड आगे कहते हैं कि हर दिन कुछ नया करके व्यायाम को मजेदार बनाया जा सकता है।

सेलेना (23) डेविस के निर्देश के मुताबिक ही महत्वपूर्ण दौरों पर भी अपने नियमित व्यायाम को करना पसंद करती हैं।

LIVE TV