सेब का ये हिस्सा खाने से हो सकती है आप की मौत

 सेब नई दिल्ली। पुरानी कहावत है जो रोज एक सेब खाता है उसको कभी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती। डॉक्टर का भी मानना है कि सेब खाने से कई बीमारियों से निजात मिलती है।

हमारी सेहत के लिए सेब बहुत गुणकारी है लेकिन यह पौष्टिक फल जानलेवा भी साबित हो सकता है। जी हां, सेब में पाएं जाने वाले बीज इतने खतरनाक है कि किसी की जान भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की आबादी पर रोक लगाएगा गूगल

इस बीज से हो सकती है मौत भी

सेब खाने से पहले उसके बीज को सावधानी से हटा देना चाहिए क्योंकि यह पेट के अंदर जाते ही जहरीला हो जाता है और इससे जान जाने का खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीज में अमिगडलिन नाम का एक तत्व होता है।

जो पेट के अंदर पाए जाने वाले एंजाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड बनाने लगता है। यह इंसान को बीमार बना सकता है यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती है।

ये ऑक्सिजन सप्लाई को कर देता है बाधित

सायनाइड हमारे शरीर में ऑक्सिजन की सप्लाई को बाधित कर देता है। अगर इस जहर से कोई शख्स बच भी गया तो उसके हृदय और मस्तिष्क को काफी नुकसान पहुंचता है। सायनाइड की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करने पर भी चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, पेट में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

कई फलों के बीज है खतरनाक

सेब के अलावा और भी कई फलों के बीजों में अमिगडलिन पाया जाता है। अब आप कभी भी सेब या ऐसा कोई फल खाएं जिसमें छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं तो उनको ठीक से जरूर हटा लें।

LIVE TV