बेवॉच की रिलीज से पहले दीपिका ने दिया प्रियंका को बड़ा झटका

सेक्सिएट वुमनमुंबई। बॉलीवुड की दो एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। बॉलीवुड की ये दोनों एक्‍ट्रेस हॉलीवुड की फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि जितना नाम प्रि‍यंका ने कमाया है उतना दीपिका कमाने में नाकामयाब हुईं। इसके बावजूद दीपिका कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे उन्‍होंने प्रियंका को पटखनी दे दी है।

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि दीपिका और प्रियंका दुनि‍या की किसी भी हॉट एक्‍ट्रेस से कम नहीं हैं। हाल ही में दोनों को मैक्सिम इंडिया मैगजीन की हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड की लिस्‍ट में शुमार किया गया है।

हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड के साथ सेक्सिएट वुमन की लिस्ट में भी दोनों का नाम शामिल है। मैक्सिम इंडिया मैगजीन की 100 मोस्‍ट सेक्सिएट वुमन की रेस में दीपिका ने प्रियंका को पटखनी दे दी है। सेक्सिएट वुमन की रेस में बाजी मारते हुए टॉप 10 की लिस्‍ट में दीपिका का नाम दर्ज हो गया है। सेक्सिएट वुमन बनीं दीपिका ने पियंका को बड़ा झटका दिया है।

प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इससे पहले पियंका हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको में काम कर अपना परचम लहरा चुकी हैं। वहीं दीपिका अपनी हॉलीवुड फिल्‍म ‘XXX दि रिर्टन ऑफ जेंटर केज’ से सुर्खियों में आ चुकी हैं। लेकिन उनकी फिल्म सिनेमाहॉल में जादू नहीं चला पाई थी।

फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में विश्व में सर्वाधिक मेहनताना पाने वाली और कमाई करने वाली एक्‍ट्रेसेस में दीपिका 10वें पोजिशन पर हैं।

LIVE TV