सूर्य नमस्कार हैं हर बीमारी का इलाज , जानिए कैसे…

आज के समय में लोग जल्दी बीमार होते है। वहीं देखा जाए तो लोग जल्द ही महंगे से महंगे डॉक्टर के पास जाते हैं ताकि इलाज अच्छे से हो सके। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी हैं की हर बीमारी का इलाज हैं सूर्य नमस्कार।

 

सूर्य नमस्कार हैं हर बीमारी का इलाज , जानिए कैसे

 

वहीं किसी भी तरह के एक्सरसाइज और योग की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप रोजाना नियम से सूर्य नमस्कार के बारहों स्टेप्स करेंगे। रोजाना सुबह के समय सूर्य के सामने इसे करने से शरीर को विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है जिससे शरीर को मजबूती मिलने के साथ ही स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लगाया गया शिविर…

तो चलिए जानें सूर्य नमस्कार के बारह चरणों को करने का तरीका….

प्रणामासन –

खुले मैदान में योगा मैट के ऊपर खड़े हो जाएं और सूर्य को नमस्कार करने के हिसाब से खड़े हो जाएं। सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को जोड़ कर सीने से सटा लें और गहरी, लंबी सांस लेते हुए आराम की अवस्था में खड़े हो जाएं।

हस्तोतानासन –

पहली अवस्था में खड़े रहते हुए सांस लीजिए और हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। और पीछे की ओर थोड़ा झुकें। इस बात का ध्यान रखें कि दोनों हाथ कानों से सटे हुए हों। हाथों को पीछे ले जाते हुए शरीर को भी पीछे की ओर ले जाएं।

अश्व संचालनासन –

हस्त पादासन से सीधे उठते हुए सांस लें और बांए पैर को पीछे की ओर ले जाएं और दांये पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती के दाहिने हिस्से से सटाएं। हाथों को जमीन पर पूरे पंजों को फैलाकर रखें। ऊपर की ओर देखते हुए गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं।

दंडासन –

दरअसल गहरी सांस लेते हुए दांये पैर को भी पीछे की ओर ले जाएं और शरीर को एक सीध में रखे और हाथों पर जोर देकर इस अवस्था में रहें।

LIVE TV