सूर्य ग्रहण 2022: इन राशियों के लिए शुभ है ये सूर्य ग्रहण, चमेगी किस्मत, मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ

शकुन्तला

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। भारत में ये सूर्य ग्रहण शाम 4:29 से शुरू होकर 6:09 तक रहेगा। ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है ऐसे में भारत में सुबह 4 बजे से सूतक काल शुरु हो चूका है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है कुछ रहियो पर इसका सकारात्मक असर होता है तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। क्योकि आज के दिन चार ग्रह एक साथ आ रहे है ऐसे में इसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेंगा।

सूर्य ग्रहण पर आज सूर्य तुला राशि में रहेगा साथ ही इस राशि में केतु भी विराजमान होंगा। केतु के साथ ही आज तुला राशि में शुक्र ग्रह और चन्द्रमा भी विराजमान होंगे। ग्रहों की बनने वाली इस युति से सूर्य ग्रहण किन किन राशियों के लिए शुभ फल देगा आइये जानते है।

कर्क राशि

कर्क राशि में आज लगने वाला सूर्यग्रहण चतुर्थ भाव में होगा। ऐसे में ये सूर्य ग्रहण इस राशि के जातको के लिए शुभ फल देने वाला और काफी लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी साथ ही आय के नए श्रोत बनने के भी योग है। इस राशि के जातक अगर वाहन, भूमि आदि खरीदने के इक्छुक है तो ये समय उनके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लेकिन कोई भी काम करने से पहले माता-पिता या घर के बड़े लोगो से सलाह अवश्य ले।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य ग्रहण तीसरे भाव में होगा ऐसे में इस राशि के जातको को धन लाभ होने की सम्भावना है। यदि कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो उसके सुचारु रूप से चलने का योग बन रहा है। कार्यस्थल में आपके किये कार्य की प्रसंशा होगी प्रमोशन मिलने की भी सम्भावना है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहते है तो ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा।

धनु राशि

ये सूर्य ग्रहण इस राशि के जातको के लिए कई खुशियाँ लेकर आया है। ये सूर्य ग्रहण इस राशि के 11वें भाव में पड़ रहा है। ऐसे में इस समय नौकरी करने और  व्यापार करने वालो के लिए नए प्रोजेक्ट्स के अवसर बनेंगे। ये सूर्य ग्रहण इस राशि के जातको की लव लाइफ के लिए भी काफी सुबह साबित होने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव मिला जुला रहने वाला है। ग्रहों की युति के प्रभाव से इस राशि के जातकों के जीवन में कुछ नई चीजें होने की सम्भावना है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में किया गया निवेश काफी अच्छा मुनाफा दे सकता है। नौकरी करने वाले जातको को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

LIVE TV