… जब ट्वीट कर सुषमा स्वराज के पति ने ली ‘मौज’

सुषमा स्वराज के पतिनई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और प्रख्यात वकील स्वराज कौशल आज कल सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसकी वजह ट्विटर है। दरअसल सुषमा स्वराज ने किन्हीं कारणों से ट्विटर पर एक शख्स को ब्लॉक कर दिया था। बस फिर क्या था स्वराज के पति कौशल स्वराज ने भी शैलेश को तुंरत ब्लॉक कर दिया। इसके बाद बाकायदा उन्होंने सुषमा को ट्वीट कर कहा, अजी सुनती हो…।

किन्हीं कारणों से ट्विटर पर सुषमा स्वराज ने एक शख्स को ब्लॉक कर दिया था। शख्स की पहचान शैलेश डेवदिगा के रूप में की गई है। शैलेश डेवदिगा को ब्लॉक करने के थोड़ी देर बाद ही सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज ने भी शैलेश को तुंरत ब्लॉक कर दिया।

शख्स को ब्लॉक करने के बाद कौशल स्वराज ने ट्वीटर पर लिखा, ‘अजी सुनती हो…..! आपने ब्लॉक किया था ना, मैंने भी कर दिया है।’ ऐसा तब हुआ जब शैलेश डेवदिगा ने स्वराज कौशल को टैग कर लिखा, ‘सर सुषमा स्वराज मैडम ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। मुझे नहीं पता की ऐसा क्यों किया गया है। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। थोड़ी मदद करिए सर।’ जिसके जवाब में स्वराज कौशल ने शख्स को ब्लॉक कर दिया।

एक अन्य ट्वीट स्वराज कौशल ने लिखा, ‘देखों मेरी उम्र और मैडम की सैलरी नहीं पूछों। ये अच्छे शिष्टाचार नहीं हैं।’ ये ट्वीट उन्होंने उस दौरान किया जब एक शख्स ने ट्वीट कर कौशल से पूछा कि सुषमा मैडल की सैलरी कितनी है। इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं।

LIVE TV