सुविचार : आचार्य चाणक्य की इन बातों पर अमल कर आप भी पा सकते हैं सफलता

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई समस्याओं का समाधान बताया है। इसमें उन्होंने घर-परिवार, रोजी-रोजगार और तरक्की से जुड़ी कई नीतियों का जिक्र किया है। हालांकि कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपना पाना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन यह भी सच है कि जिसने आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपना लिया उसे तरक्की अवश्य हासिल होती है। आइए जानते है चाणक्य के कुछ अनमोल विचार

  • मूर्ख लोगों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपना ही समय नष्ट नहीं करते हैं।
  • डर को नजदीक न आने दो अगर यह नजदीक आना भी चाहे तो इस पर हमला कर दो।
  • भाग्य उनका ही साथ देता है जो कठिन परिस्थितियों का सामना करके लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं।
  • जो भी आपकी बात को सुनते हुए इधर-उधर देखे उस आदमी पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • अभी भी अपनी कमजोरी को दूसरे के सामने उजागर न करें।
  • कोई व्यक्ति ऊंचे स्थान पर बैठने से ऊंचा नहीं होता बल्कि वह अपने गुणों की वजह से ऊंचा होता है।
  • बुद्धि का इस्तेमाल करके पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन पैसे से बुद्धि नहीं कमाई जा सकती।
  • दण्ड का डर नहीं होने से लोग गलत काम में लग जाते हैं।
  • बहुत से गुणों के होने के बावजूद सिर्फ एक ही दोष सब कुछ नष्ट कर देता है।
  • अगर कुबेर भी अपनी आय से ज्यादा खर्च करने लगे तो वह भी कंगाल हो जाएंगे।
LIVE TV