सुविचार : अनमोल विचार जो बदल देगी आपकी जिंदगी

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे उन्होंने कई ऐसी बाते बताईं जो आप आदमी का पूरा जीवन बदल कर रख देंगी। चाणक्य नीति के अनमोल विचार सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ बदलाव ला सकते हैं। आइए कुछ ऐसे ही विचार हम आपको बताते हैं-

  • निर्बल राजा को तत्काल संधि कर लेनी चाहिए।
  • पड़ोसी राज्यों से संधि और पारस्परिक व्यवहार का आदान-प्रदान और संबंध विच्छेद आदि का निर्वाह मंत्रिमंडल की ओर से किया जाता है।
  • निकट के राज्य स्वभाव से कई बार शत्रु हो जाते हैं।
  • ऋण, शत्रु और रोग को जल्द ही समाप्त कर देना चाहिए।
  • वन की अघ्नि चंदन की लकड़ी को भी जला देती है। इसी तरह दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते हैं।
  • संकट के समय में इंसान की बुद्धि ही केवल काम आती है।
  • लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
  • यदि स्वंय का हाथ भी विष फैला रहा हो तो उसे भी काटने में संकोच नहीं करना चाहिए।
  • सांप को दूध पिलाने से विष बढ़ता है न की अमृत।
  • शत्रु की दुर्बलता जानने तक उसे अपना मित्र बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
  • शेर भूखा होने पर भी कभी तिनका नहीं खाता है।
LIVE TV