सुरक्षा को देखते हुए बना अस्थाई बुलेटप्रूफ राम मंदिर,  जानें ये होगीं महत्वपूर्ण सुविधाएं

अयोध्या- भारत के सबसे विवादित केस में रामजन्म भूमि  ट्रस्ट बनने  के बाद काफ़ी सक्रियता आ गई हैं।   रामलला का नया अस्थाई मंदिर आ चुका है। सुरक्षा की  द्ष्टि से इस मंदिर को बुलेटप्रूफ़ फाइबर से बनाया गया है। साथ ही  इसमें अनेक प्रकार की सुविधाएं भी मौजूद होगीं। सूत्रों के अनुसार रामलला को गर्मी से बचाने के लिए इसमें दो एसी (एयर कंडीशनर)  भी लगाए जाए़ंगे। वहीं मंदिर की बात करें तो 24 मार्च तक चबूतरे का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसी के साथ 25 मार्च को  रामलला को इस पर विराजमान किया जाएगा। आपको बता दें,  कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला की पहली आरती करेंगे।

रामलला

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया है कि 27 वर्षो से रामलला टेंट में विराजमान है।   जिसके लिए अब रामलला का फाइबर युक्त मंदिर बन कर तैयार है,  उन्हे  जल्द से जल्द इसमें शिफ्ट किया जाएगा। यह फाइबर युक्त मंदिर बहुत अच्छा होने के साथ-साथ सारी सुख-सुविधाएं होगीं। जिसमें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पडे़गा।

अगर आपने भी इन ज़रुरी कामों को नहीं निपटाया है तो 31 मार्च से पहले कर लें, वरना जुर्माना देना होगा

ध्यान देने की बात यह है कि  यह राम मंदिर पानी और अग्रि से पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसा पहला मौका है जब 1992 के बाद से रामलला अपने टेंट से निकलकर फाइबर युक्त बने सुख-सुविधा में विराजमान होगें। आपको बता दें, अभी रामलला टेंट में विराजमान होने से सर्दी,गर्मी और बरसात तीनों ही मौसम में समस्या होती रहती हैं। जिनको बचाने के लिए कोई इंतजाम नही थे।

 

 

LIVE TV